1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खतरे में पर्रिकर सरकार? कांग्रेस का दावा- गोवा में BJP के तीन विधायक हमारे संपर्क में

खतरे में पर्रिकर सरकार? कांग्रेस का दावा- गोवा में BJP के तीन विधायक हमारे संपर्क में

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2018 11:25 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 11:25 pm IST

गोवा में कांग्रेस ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा के तीन विधायक उनके संपर्क में है, जिनकी सहायता से विपक्षी पार्टी मनोहर पर्रिकर की अगुआई वाली गठबंधन सरकार को गिराया जा सकता है।

गोवा के मुख्यमंत्री...- India TV Hindi
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर

पणजी: गोवा में कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा के तीन विधायक उनके संपर्क में है, जिनकी सहायता से विपक्षी पार्टी मनोहर पर्रिकर की अगुआई वाली गठबंधन सरकार को गिराया जा सकता है। भाजपा ने हालांकि इस दावे को खारिज करते हुए कहा कांग्रेस ‘‘मूर्ख’’ बना रही है।

कांग्रेस गोवा के प्रवक्ता एवं विधायक दयानंद सोप्ते ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, ‘‘भाजपा के तीन विधायक पर्रिकर नीत सरकार को गिराने के लिए पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के संपर्क में है।’’ उन्होंने हालांकि विधायकों के नाम बताने से इनकार कर दिया।

सोप्ते ने कहा, ‘‘मैंने आज समाचार पत्रों में पढ़ा कि कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा के पास जा सकते हैं। जहां तक मेरा संबंध है, किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है और न ही मैंने किसी से संपर्क किया है। ये भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाहें हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत, भाजपा के तीन विधायकों ने हमसे संपर्क किया है।

सोप्ते ने कहा कि यदि तीन विधायक आ गए तो संख्या कांग्रेस के पक्ष में हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप संख्या देखे तो कांग्रेस के 40 सदस्यीय सदन में 16 विधायक हैं। यदि उनके (भाजपा) के तीन विधायक हमारे साथ आ जाते है तो हमारी संख्या 19 हो जाएगी।’’ सत्तारूढ़ भाजपा के 14 विधायक हैं।

जब इस संबंध में भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने सोप्ते के दावे को खारिज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत