1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यपाल ने पर्रिकर को CM नियुक्त किया, 15 दिन में बहुमत साबित करने को कहा

राज्यपाल ने पर्रिकर को CM नियुक्त किया, 15 दिन में बहुमत साबित करने को कहा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2017 10:43 am IST,  Updated : Mar 13, 2017 10:59 am IST

पणजी: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को आज मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्होंने शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने को कहा।

manohar parrikar- India TV Hindi
manohar parrikar

पणजी: गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्होंने शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने को कहा। 

दरअसल, पर्रिकर ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। ख़बरों के मुताबिक पर्रिकर मंगलवार को शपथ ले सकते हैं।

राज्यपाल के सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने रविवार रात यहां जारी एक प्रेसनोट में कहा, राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि पर्रिकर ने राज्यपाल के समक्ष भाजपा के 13 विधायकों, एमजीपी के तीन, गोवा फारवर्ड पार्टी के तीन और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन का सबूत पेश किया है। इस तरह 40 सदस्यीय विधानसभा में उनके साथ 21 विधायक हैं। 

राज्यपाल ने पर्रिकर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 15 दिनों के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। 

गौरतलब है कि 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 17 जबकि बीजेपी के 13 विधायक हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत