1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में नकदी फीस भुगतान की अनुमति नहीं देगी सरकार

विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में नकदी फीस भुगतान की अनुमति नहीं देगी सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2017 08:32 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 08:32 pm IST

सरकार ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अगले शिक्षण सत्र से कोई भी विद्यार्थी फीस का भुगतान नकद ना करे।

cashless fee- India TV Hindi
cashless fee

नई दिल्ली: सरकार ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अगले शिक्षण सत्र से कोई भी विद्यार्थी फीस का भुगतान नकद ना करे।

मानव संसाधन विकास मंत्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से कहा है कि वह सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को जरूरी परामर्श भेजे कि सभी वित्तिय लेनदेन अब डिजिटल भुगतान तरीके से किये जाएं।

विश्वविद्यालय प्रमुखों को निर्देश के अनुसार, विद्यार्थियों की फीस, परीक्षा फीस, वेंडर का भुगतान और वेतन, मजदूरी आदि सभी प्रकर का भुगतान सहित संस्थान के कामकाज से जुड़ा सारा लेन-देन सिर्फ ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, छात्रावास में सभी विद्यार्थी सेवाओं के लिए तमाम लेनदेन हेतु डिटिजल भुगतान का ही प्रयोग किया जाये। परिसर में स्थित सभी कैंटीन और व्यावसायिक संस्थानों में भी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वे अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करके भीम एप्प के जरिए लेनदेन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत