1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 4 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 4 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2020 08:54 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 11:18 pm IST

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं जिन्होंने आज अपना इस्तीफा उनको दिया था।

Gujarat Assembly Speaker Rajendra Trivedi- India TV Hindi
Gujarat Assembly Speaker Rajendra Trivedi Image Source : ANI

गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले कांग्रेस के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, जिसे लेकर पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस के कुछ विधायक पाला बदल सकते हैं। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं जिन्होंने आज अपना इस्तीफा उनको दिया था। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे पर कहा कि शनिवार शाम को 5:00 बजे और रात के 12:00 बजे के बीच चार विधायकों के इस्तीफे मुझे मिले हैं। चारों विधायक अलग-अलग समय पर मुझसे पर्सनली मिलने पहुंचे और मुझे इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे पढ़ के भी सुनाया। उनके सिग्नेचर भी वेरिफाई किये गए हैं। कुछ अपने हाथों से लिख कर लाये थे इस्तीफा।

राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया इसलिए उसे स्वीकार कर लिया गया और वो अब विधायक नही हैं। कोंग्रेस के इन चार विधयकों ने अपनी खुशी से इस्तीफा सौंपा तो मेरे पास उसे स्वीकार करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा और मैंने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इस्तीफा देने वाले चार कोंग्रेसी विधयकों के नाम सोमा गांडा पटेल, जे वी काकड़िया, प्रद्युम्नसिंह जडेजा और प्रवीण मारू है।

बीजेपी के डर से विधायकों को राजस्थान ले गई कांग्रेस

बीजेपी द्वारा गुजरात राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के साथ कांग्रेस की धड़कनें बढ़ गई हैं। अपने विधियाकों के बीजेपी के पाले में जाने के डर से शनिवार को उसने अपने 14 विधायकों को इंडिगो फ्लाइट से राजस्थान के लिए रवाना कर दिया। वहीं 5 विधायक सड़क मार्ग से राजस्थान के लिए रवाना हो गए। अहमदाबाद हवाईअड्डे से जयपुर जाने वाले 14 विधायकों में लखाभाई भरवाड़ (वीरमगाम), पूनम परमार (सोजित्रा), जिनीबेन ठाकुर (वाव) शामिल हैं।

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

इनके अलावा अन्य विधायकों में चंदनजी ठाकुर (सिद्धपुर), रित्विक मकवाना (चोटिला), चिराग कालरिया (जामजोधपुर), बलदेवजी ठाकुर, नाथाभाई पटेल, हिम्मतसिंह पटेल, इंद्रजीत ठाकुर, राजेश गोहिल, अजितसिंह चौहान, हर्षद रिबादिया और प्रद्युम्न सिंह जडेजा शामिल हैं। मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर काफी दबाव है और बीजेपी धन और बाहुबल से राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।

जानें, क्या है विधानसभा में पार्टियों की स्थिति

बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बीजेपी के पास 103, जबकि कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं। राज्यसभा के उम्मीदवार को जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होगी। दोनों पार्टियों के पास 2 सीटें जीतने के लिए पर्याप्त ताकत है। कांग्रेस को उम्मीद है कि निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी उनके उम्मीदवार के लिए ही वोट करेंगे। राज्यसभा की 4 सीटों में से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पास 3 और कांग्रेस के पास 1 सीट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत