1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भरूच: स्कूटर की बॉडी में से निकले 250 से ज्यादा विदेशी शराब के पाउच, तस्कर गिरफ्तार

भरूच: स्कूटर की बॉडी में से निकले 250 से ज्यादा विदेशी शराब के पाउच, तस्कर गिरफ्तार

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Mar 05, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 05:17 pm IST

गुजरात पुलिस ने गुरुवार को भरूच में स्कूटर की बॉडी से विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने एक टू-व्हिलर को शक के आधार पर रोका जिसके बाद अवैध शराब की तस्करी का जो तरीका सामने आया उसे देखकर पुलिस भी चौंक उठी।

Bharuch- India TV Hindi
Bharuch

भरूच: गुजरात पुलिस ने गुरुवार को भरूच में स्कूटर की बॉडी से विदेशी शराब जब्त की। पुलिस ने एक टू-व्हिलर को शक के आधार पर रोका जिसके बाद अवैध शराब की तस्करी का जो तरीका सामने आया उसे देखकर पुलिस भी चौंक उठी। विदेशी शराब स्कूटर की बॉडी में छुपाकर टेट्रापैक में सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस ने धारदार चीज से स्कूटर की बॉडी पर जब वार किया तो उसमें से एक के बाद एक कर 250 से ज्यादा विदेशी शराब के पाउच निकले जिसको देख पुलिस भी चौंक गई।

इस मामले में ए डिवीज़न पुलिस ने स्टेशन रोड पर मारवाड़ी टकरा के पास रहने वाले तस्कर हनीफ उर्फ़ अनु दीवान को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत