1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात कांग्रेस के विधायक आज दिल्ली में सोनिया, राहुल से मिलेंगे

गुजरात कांग्रेस के विधायक आज दिल्ली में सोनिया, राहुल से मिलेंगे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2017 06:50 am IST,  Updated : Aug 21, 2017 06:50 am IST

गुजरात कांग्रेस के सभी 43 विधायक आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। ये विधायक हाल में अहमद पटेल के राज्यसभा के लिये निर्वाचन के दौरान एकजुट रहे थे।

Gujarat Congress MLAs meet Sonia Rahul in Delhi today- India TV Hindi
Gujarat Congress MLAs meet Sonia Rahul in Delhi today

अहमदाबाद: गुजरात कांग्रेस के सभी 43 विधायक आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। ये विधायक हाल में अहमद पटेल के राज्यसभा के लिये निर्वाचन के दौरान एकजुट रहे थे। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि 43 विधायकों में से शक्तिसिंह गोहिल समेत चार विधायक कल ही दिल्ली पहुंच गए हैं जबकि शेष 39 आज शाम अहमदाबाद हवाई अड्डे से रवाना हुए। (शाह ने जिस गरीब आदिवासी के घर किया भोजन, उसके घर में नहीं था शौचालय )

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी विधायकों के साथ हैं। सोलंकी ने यहां हवाई अड्डे पर कहा, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद हमारे विधायकों ने पार्टी आलाकमान से मिलने की इच्छा जताई। इसलिये हम उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी। दिल्ली में प्रवास के दौरान ये विधायक इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा का चुनाव जीतने के लिये रणनीति पर चर्चा करेंगे। दोषी ने कहा कि विधायक आज अहमद पटेल का जन्मदिन भी मनाएंगे।

दोषी ने कहा, विधायक राज्यसभा चुनाव के संबंध में अपने अनुभवों को सोनियाजी और राहुलजी के साथ आज साझा करेंगे। अहमदभाई भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। वे विधानसभा चुनाव के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। आगामी 23 अगस्त को लौटने से पहले ये विधायक मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति भी जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत