1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात चुनाव 2017: इस गांव के 10 फीसदी युवा पहली बार डालेंगे वोट

गुजरात चुनाव 2017: इस गांव के 10 फीसदी युवा पहली बार डालेंगे वोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2017 11:49 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 11:49 pm IST

सोमनाथ से 25 किमी दूर गिर के इलाके में जांबूर गांव है जहां हब्शी या सिद्दी आदिवासी समुदाय को लोग रहते हैं। ये लोग मूल रुप से अफ्रीकी सूफी मुस्लिम हैं। भारत में इस समुदाय की बेहद कम है।

voting- India TV Hindi
Voting

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 जहां कांग्रेस और बीजेपी की जुबानी जंग के चलते काफी रोचक हो गया है वहीं कई ऐसे इलाके हैं जहां के युवा पहली बार वोट को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोमनाथ से 25 किमी दूर गिर के इलाके में जांबूर गांव है जहां हब्शी या सिद्दी आदिवासी समुदाय को लोग रहते हैं। ये लोग मूल रुप से अफ्रीकी सूफी मुस्लिम हैं। भारत में इस समुदाय की बेहद कम है। 

जानकारी के मुताबिक इस समुदाय के 19,514 लोग भारत में रहते हैं। इनमें से 8,661 लोग सिर्फ गुजरात में ही रहते हैं। सिद्दी समुदाय के करीब 6 हजार लोग जांबूर गांव में रहते हैं। इस समुदाय के 10 फीसदी युवा शनिवार को पहले दौर की वोटिंग में अपना वोट डालेंगे। पहली बार वोट डालने को लेकर ये लोग काफी उत्साहित हैं। साथ ही ये लोग आपस में राजनीतिक चर्चा भी करते रहते हैं।

आपको बता दें कि शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। शनिवार को जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहा है वहां कुल 2.12 करोड़ मतदाता हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत