1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कश्मीर पर आजाद ने PM पर साधा निशाना, बोले- मुल्क का ताज जल रहा है और आप...

कश्मीर पर आजाद ने PM पर साधा निशाना, बोले- मुल्क का ताज जल रहा है और आप...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2016 12:51 pm IST

PM मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, वे संसद में रह कर भी सदन में नहीं आते हैं।

gulam nabi- India TV Hindi
gulam nabi

नई दिल्ली: राज्यसभा में कश्‍मीर मुद्दे पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इससे पहले इस सदन में भी कश्‍मीर के हालात को लेकर चर्चा हुई और दलितों के साथ बढ़े उत्‍पीड़न की घटनाओं को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन पीएम ने कभी भी सदन में इस पर बयान नहीं दिया, बल्कि वे मध्‍यप्रदेश से कश्‍मीर के हालातों पर बोले। नेता विपक्ष ने पूछा कि, कश्मीर जल रहा है पीएम चुप क्यों हैं।

गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, 1 महीने में कश्मीर पर सदन में 4 बार चर्चा हुई। सिर्फ कश्मीर की खूबसूरती नहीं कश्मीरियों से भी प्यार हो।

आजाद ने कहा कि मैं कहना नहीं चाहता लेकिन, जबसे आप कश्‍मीर में आए हैं, वहां आग लग गई। इस पर सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने नाराज होकर जमकर हंगामा किया। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के समझाने के बाद सदस्‍य शांत हुए और चर्चा आगे बढ़ी।

PM मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, वे संसद में रह कर भी सदन में नहीं आते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत