1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आनंदीबेन पटेल को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था: गुरुदास कामत

आनंदीबेन पटेल को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था: गुरुदास कामत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 02, 2016 09:39 am IST,  Updated : Aug 02, 2016 09:39 am IST

कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ने कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।

Anandiben Patel- India TV Hindi
Anandiben Patel

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ने सोमवार को कहा कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व राज्य में भ्रष्टाचार के बढ़ने और माहौल बिगड़ने के बावजूद उन्हें बचाता आ रहा था।

कांग्रेस महासचिव और गुजरात के पार्टी प्रभारी कामत ने कहा, 'आनंदीबेन पटेल को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। राज्य में पाटीदार समुदाय के साथ किए गए क्रूर बर्ताव, व्यापक भ्रष्टाचार और पूरे राज्य में दलितों के साथ हुए अत्याचार के कारण फैली अशांति के बावजूद बीजेपी नेतृत्व उन्हें कई महीनों से बचाने की कोशिश कर रहा था।"

कामत ने यह भी कहा, 'अगर उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है या उन्हें राज्यपाल बनाया जाता है तो यह राज्य में पीड़ित समुदाय के घाव पर नमक रगड़ने जैसा होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी गुजरात में दलितों के साथ हुए अत्याचार, पाटीदार अमानत आंदोलन के समय पाटीदार समुदाय के साथ की गई बर्बरता और राज्य में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आनंदीबेन के इस्तीफे की मांग करती रही है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत