1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात सरकार के खिलाफ हार्दिक पटेल करेंगे 'लॉलीपॉप आंदोलन'

गुजरात सरकार के खिलाफ हार्दिक पटेल करेंगे 'लॉलीपॉप आंदोलन'

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2015 10:03 am IST,  Updated : Sep 26, 2015 10:55 am IST

अहमदाबाद: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह "लॉलीपॉप आंदोलन" चलाएंगे। गुजरात सरकार की ओर से अर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए घोषित पैकेज पर

गुजरात सरकार के खिलाफ...- India TV Hindi
गुजरात सरकार के खिलाफ हार्दिक करेंगे 'लॉलीपॉप आंदोलन'

अहमदाबाद: पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह "लॉलीपॉप आंदोलन" चलाएंगे। गुजरात सरकार की ओर से अर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए घोषित पैकेज पर अप्रसन्नता जताते हुए हार्दिक ने कहा कि इससे पटेल समुदाय को कुछ खास लाभ नहीं है। हार्दिक ने कहा था कि सभी श्रेणियों के पात्र छात्रों हेतु गुजरात सरकार की ओर से घोषित विशेष पैकेज पटेल समुदाय के लिए ‘‘लॉलीपॉप’’ है।

हार्दिक ने कहा, "पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) गुजरात सरकार की ओर से घोषित नई योजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदेश भर में गांवों और तालुकों में लोगों को लॉलीपॉप बांटेगी।" उन्होंने कहा, ‘‘गांवों और तालुकों की सड़कों पर सभी पाटीदारों (पटेलों) को लॉलीपॉप दिए जाएंगे।" गुजरात के राजकोट में तो आज से ही "लॉलीपॉप" आंदोलन शुरू कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।