1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार के विकास और लोगों के हित में लिया फैसला: नीतीश

बिहार के विकास और लोगों के हित में लिया फैसला: नीतीश

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 02:31 pm IST

मुख्यमंत्री बनने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "हम लोगों का यह निर्णय बिहार के विकास और यहां के लोगों के हित में लिया गया है। मेरा न्याय के साथ विकास का कार्यक्रम चलता रहेगा।"

nitish_kumar- India TV Hindi
nitish_kumar

पटना: बिहार में छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यहां कहा कि उनका निर्णय बिहार के विकास और बिहार के लोगों के हित के लिए लिया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से हो रही आलोचना के विषय में कहा कि समय आने पर सभी को जवाब दूंगा। ये भी पढ़ें:  लालू कर रहे थे बीजेपी से डील, नीतीश ने पलट दी पूरी बाजी!

मुख्यमंत्री बनने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "हम लोगों का यह निर्णय बिहार के विकास और यहां के लोगों के हित में लिया गया है। मेरा न्याय के साथ विकास का कार्यक्रम चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि उनका 'कमिटमेंट' बिहार और बिहार के लोगों के प्रति है। जद (यू) अध्यक्ष ने आगे कहा, "मैं बिहार के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अब तक जैसे लोगों की सेवा करता आ रहा हूं, उसी तरह आगे भी खिदमत करता रहूंगा।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 'व्यक्तिगत स्वार्थ' के लिए धोखा देने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, "समय आने पर बढ़िया से जवाब दूंगा।"

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत