1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘हिंदू आतंकवाद का जिक्र कर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई कमजोर की’

‘हिंदू आतंकवाद का जिक्र कर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई कमजोर की’

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2015 01:43 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 01:44 pm IST

नयी दिल्ली: सरकार ने आज पूर्व संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदू आतंकवाद की नयी शब्दावली गढ़ कर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई को कमजोर किया। इसके लिए उसने कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद से

‘हिंदू आतंकवाद का...- India TV Hindi
‘हिंदू आतंकवाद का जिक्र कर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई कमजोर की’

नयी दिल्ली: सरकार ने आज पूर्व संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि उसने हिंदू आतंकवाद की नयी शब्दावली गढ़ कर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई को कमजोर किया। इसके लिए उसने कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद से बधाई पायी लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ऐसी शर्मनाक स्थिति कभी पैदा नहीं होने देगी।

पंजाब के गुरदासपुर में 27 जुलाई को हुए आतंकवादी हमले के बारे में लोकसभा में अपना लिखित बयान पढ़ने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, यूपीए के गृह मंत्री ने हिंदू आतंकवाद की नयी टर्म को इजाद करके आतंकवादी घटनाओं की जांच की दिशा को बदलने का काम किया। यूपीए के गृह मंत्री द्वारा हिंदू आतंकवाद की टर्म को इजाद किए जाने पर हाफिज सईद ने उन्हें बधाई दी थी।

गृह मंत्री ने कहा,लेकिन ऐसी शर्मनाक स्थिति यह सरकार नहीं होने देगी। आतंकवाद , आतंकवाद होता है , उसका हिंदू मुसलमान, या कोई जाति , पंथ और धर्म नहीं होता।

सिंह के इन आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार आतंकवाद का राजनीतिकरण कर रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस मुद्दे पर न तो संसद को और न ही देश को विभाजित दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा और उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों द्वारा संसद में सरकार के खिलाफ नारेबाजी किए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, एक ओर शहादत हो और दूसरी ओर सदन में शोरशराबा हो , इसे देश कैसे स्वीकार करेगा ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।