1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मन्दिर के खिलाफ होने पर हिन्दू आन्दोलन करेंगे: VHP प्रमुख

सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मन्दिर के खिलाफ होने पर हिन्दू आन्दोलन करेंगे: VHP प्रमुख

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2018 07:25 am IST,  Updated : May 13, 2018 07:25 am IST

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार शहर में आए कोकजे ने कहा कि राम मन्दिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में पहुंच चुका है...

विहिप के नवनिर्वाचित...- India TV Hindi
विहिप के नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे

हरिद्वार: विहिप के नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने आज कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अगर राम मन्दिर के विरूद्ध जाता है तो हिन्दू अयोध्या में मंदिर के निर्माण के वास्ते कानून पारित करने को लेकर स्थानीय सांसदों पर दबाव डालने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार शहर में आए कोकजे ने कहा कि राम मन्दिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि विहिप में मौजूद कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि शीर्ष न्यायालय करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के पक्ष में फैसला सुनाएगा।

कोकजे ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हालांकि अगर अदालत का फैसला उनकी आस्था के खिलाफ जाता है तो देश के करोड़ों हिन्दू अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त करने के वास्ते संसद में कानून पारित करवाने के लिए स्थानीय सांसदों पर दबाव डालने को लेकर आंदोलन करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि छह-सात माह के भीतर सुप्रीम कोर्ट अयोध्या में राम मन्दिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस मुद्दे पर फैसला सुनाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत