1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगाल में जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

बंगाल में जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Dec 10, 2020 06:37 pm IST

केंद्र सरकार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे के समय कथित ‘गंभीर सुरक्षा खामियों’ को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है जब बुधवार को भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

Home Ministry takes cognizance of Dilip Ghosh's letter on security lapses during JP Nadda's Bengal v- India TV Hindi
केंद्र सरकार ने जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के समय गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे के समय कथित ‘गंभीर सुरक्षा खामियों’ को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है जब बुधवार को भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। अपने पत्र में घोष ने आरोप लगाया था कि 200 से अधिक लोगों की भीड़ लाठी और डंडों के साथ कोलकाता में भाजपा कार्यालय के सामने मौजूद थी और काले झंडे दिखा रही थी। 

उन्होंने यह दावा भी किया था कि कुछ प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यालय के सामने खड़ी कारों पर चढ़ गए और नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप नहीं किया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष के दौरे के समय कथित गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। 

घोष ने पत्र में यह दावा भी किया था, ‘‘आज कोलकाता में उनके (नड्डा के) कार्यक्रमों के दौरान यह देखा गया कि सुरक्षा इंतजामों में गंभीर खामियां थीं। यह पुलिस विभाग की लापरवाही या फिर ढीले-ढाले रवैये के कारण था।’’ नड्डा पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे पर हैं। बृहस्पतिवार को डायमंड हार्बर इलाके में उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Home Ministry takes cognizance of Dilip Ghosh's letter on security lapses during JP Nadda's Bengal v
Image Source : VIDEO GRABHome Ministry takes cognizance of Dilip Ghosh's letter on security lapses during JP Nadda's Bengal visit

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। जिसके बाद जेपी नड्डा बंगाल में पूरे एक्शन में हैं। मिशन 200 को लेकर जेपी नड्डा ने कल जमकर प्रचार किया था। कल वो काली मां से आशीर्वाद भी लिए तो बीजेपी के कई हाईटेक चुनावी दफ्तरों को भी खोला और आज जेपी नड्डा ममता बनर्जी के गढ़ में रहेंगे। जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल जाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। बीजेपी  कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत