1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार है पश्चिम बंगाल की सरकार: ममता बनर्जी

प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार है पश्चिम बंगाल की सरकार: ममता बनर्जी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2018 11:43 am IST,  Updated : Dec 18, 2018 12:05 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार है और ऐसा करना मानवीय कर्तव्य है।

Mamata Banerjee | Facebook- India TV Hindi
Mamata Banerjee | Facebook

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी सरकार प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार है और ऐसा करना मानवीय कर्तव्य है। ममता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए समान रुख अपनाती है और वह अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों को शरण देने के लिए तैयार है। ममता ने ट्वीट कर कहा, ‘आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस है। हम सब बराबर और एकजुट हैं। विविधता में एकता हमारी ताकत है।’

उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए अपने योगदान पर प्रकाश डालते हुए लिखा, ‘आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि बंगाल में हमने 1.7 करोड़ से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्तियां दी हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।’ ममता ने प्रवासन के मुद्दे पर कहा, ‘आज अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस है। प्रवासियों को शरण देने का हमारा मानवीय कर्तव्य है। बंगाल में हम अपनी क्षमता तक हर उस शख्स की देखभाल करेंगे जो हमारे राज्य में आश्रय चाहता है।’ 

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर, 2000 को एक प्रस्ताव पास कर सर्वसम्मति से 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। आज दुनियाभर के करीब 200 देश इस दिवस को मनाते हैं और मानवाधिकार कानूनों के आधार पर प्रवासी लोगों की स्वतंत्रता, धार्मिक अधिकार, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत मानवीय जरूरतों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत