1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश में बसपा विधायक राम बाई ने खुद को बताया ‘मंत्रियों का बाप’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश में बसपा विधायक राम बाई ने खुद को बताया ‘मंत्रियों का बाप’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 26, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 12:29 pm IST

राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114, बसपा की दो, सपा की एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस को कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।

मध्य प्रदेश में बसपा विधायक राम बाई ने खुद को बताया ‘मंत्रियों का बाप’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बसपा विधायक राम बाई ने खुद को बताया ‘मंत्रियों का बाप’, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधायक राम बाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस कथित बयान में उन्होंने खुद को राज्य सरकार के मंत्रियों का बाप बताया है। बसपा विधायक रामबाई का गणतंत्र दिवस के दिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Related Stories

इस वीडियो में वे मंत्री न बनाए जाने के सवाल पर कह रही हैं कि, "मंत्री बन जाएंगे तो अच्छा काम करेंगे और नहीं बनेंगे तो भी अच्छे काम करेंगे, विधायक बनना था सो बन गए, अब मुख्यमंत्री को मंत्री बनाना होगा तो बनाएंगे, नहीं बनाना हो तो नहीं बनाएंगे, वैसे हम मंत्रियों के बाप हैं।"

राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114, बसपा की दो, सपा की एक और निर्दलीय चार विधायकों के समर्थन से कांग्रेस को कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है।

मंत्री न बनाए जाने से राम बाई काफी नाराज हैं और लगातार विवादित बयान देती रहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि राज्य में भी कांग्रेस सरकार की कर्नाटक जैसी स्थिति हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत