1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘राहुल जी’ चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं: CM खट्टर

‘राहुल जी’ चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं: CM खट्टर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2021 07:57 am IST,  Updated : Jul 03, 2021 07:57 am IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं।

‘राहुल जी’ चाहें तो...- India TV Hindi
‘राहुल जी’ चाहें तो हरियाणा से भी अपना टीकाकरण करवा सकते हैं: CM खट्टर Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि अगर वह चाहें तो हरियाणा से भी खुद को टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 रोधी टीकों की कथित कमी का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और दावा किया था कि जुलाई का महीना आ गया है, लेकिन टीके नहीं आए हैं।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जुलाई का महीना आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’’ इसके जवाब में, खट्टर ने गांधी को ‘‘राहुल जी’’ के रूप में संबोधित किया और कोविन पोर्टल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप यहां पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप भी उपलब्ध है।’’

खट्टर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आप चाहें तो हरियाणा से भी टीका लगवा सकते हैं, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में नागरिक हर रोज टीकाकरण करवा रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत