1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पिछले चार साल में प्रधानमंत्री मोदी का हर दिन चुनावों की चिंता में बीता: कांग्रेस

पिछले चार साल में प्रधानमंत्री मोदी का हर दिन चुनावों की चिंता में बीता: कांग्रेस

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 01:39 pm IST

कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी के सभी भाषण और कार्यक्रम चुनाव से संबंधित होते हैं। काश, प्रधानमंत्री ने वोटों को ध्यान में रखे बिना कुछ किया होता...

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर काम चुनाव को ध्यान में रखकर करते हैं तथा पिछले चार वर्षों में उनका हर दिन चुनावों की चिंता में ही बीता है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने अब तक जितने झूठ बोले हैं उनमें यह तब सबसे बड़ा झूठ है। अब तक के कार्यकाल में उनका हर दिन चुनावों की चिंता में बीता है। उनके सभी भाषण और कार्यक्रम चुनाव से संबंधित होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘काश, प्रधानमंत्री ने वोटों को ध्यान में रखे बिना कुछ किया होता।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय लोकसेवा दिवस समारोह के समापन के मौके पर कल कथित तौर पर कहा था कि ‘मैं चुनाव के लिए काम नहीं करता।’ मोदी ने यह भी कहा था कि कहा कि जन भागीदारी भारत जैसे देश में सफलता की आधारशिला है।

गहलोत ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लोगों में, बैंकिंग प्रणाली को लेकर यह विश्वास पैदा किया जाना चाहिए कि करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग नहीं होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोगों में अपनी सरकार और बैकिंग प्रणाली को लेकर विश्वास पैदा होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा लोगों का विश्वास बनाए रखने में विफल रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत