1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MTCR में भारत का प्रवेश एक बड़ी कूटनीतिक जीत: भाजपा

MTCR में भारत का प्रवेश एक बड़ी कूटनीतिक जीत: भाजपा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 09:02 pm IST

नई दिल्ली: एनएसजी में सदस्यता का प्रयास असफल होने पर विपक्षी दलों के हमलों का सामना कर रही भाजपा ने आज मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) में भारत के प्रवेश मिलने का जिक्र कर पलटवार

india- India TV Hindi
india

नई दिल्ली: एनएसजी में सदस्यता का प्रयास असफल होने पर विपक्षी दलों के हमलों का सामना कर रही भाजपा ने आज मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) में भारत के प्रवेश मिलने का जिक्र कर पलटवार करते हुए कहा कि यह देश के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है और राजग सरकार इसमें सफल रही जहां पूर्ववर्ती संप्रग सरकार विफल रही थी।

भाजपा ने कहा कि एमटीसीआर सदस्यता से भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल प्रौद्योगिकी के साथ सरकार के मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘एमटीसीआर सदस्यता प्राप्त करने के प्रयास साल 2004 से जारी थे। इस सरकार की सफलता अब हमारे आलोचकों को ठोस जवाब है। यह हमारी बड़ी कूटनीतिक जीत और पिछले दो वर्षो के हमारे प्रयासों का सफल परिणाम है।’

उन्होंने कहा कि न तो चीन और न ही पाकिस्तान एमटीसीआर का सदस्य है और इस क्षेत्र से इस समूह में प्रवेश करने वाला भारत पहला देश है। चीन ने एनएसजी में प्रवेश की भारत की कोशिशों में अवरोध डालने का काम किया। शर्मा ने कहा, दुनिया अब भारत को नजरंदाज नहीं कर सकता है। वह एक मजबूत ताकत के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को इसे खारिज करने की बजाए सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए।

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) में स्थान प्राप्त करने में विफलता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसे तवज्जो नहीं देते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि सरकार को भविष्य में इसकी सदस्यता प्राप्त करने की उम्मीद है और उसके कठिन कार्यो की सराहना की जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत