1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत की दो टूक, ‘सबूत दे दिए, अब कार्रवाई करे पाक’

भारत की दो टूक, ‘सबूत दे दिए, अब कार्रवाई करे पाक’

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2016 06:26 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 06:27 pm IST

नई दिल्ली: भारत ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में गुरुवार को दो टूक कहा कि द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है।

vikas swarup- India TV Hindi
vikas swarup

नई दिल्ली: भारत ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना अड्डे पर पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में गुरुवार को दो टूक कहा कि द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है। तत्काल मुद्दा पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया है और हमले के पुख्ता सबूत उसे मुहैया करा दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "पठानकोट में भारतीय वायु सेना अड्डे पर हमले के बाद सीमा पार आतंकवाद एक बार फिर केंद्र में है।" स्वरूप ने कहा कि भारत वार्ता को पटरी से उतारने का काम नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमले के लिए जिम्मेदार या इसमें शामिल लोगों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई का आश्वासन दिया है और भारत आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

स्वरूप ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भारतीय समकक्ष नवाज शरीफ से बात की थी, जिन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।" उन्होंने कहा कि अब हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरफ से शीघ्र व निर्णायक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पठानकोट में वायु सेना अड्डे पर शनिवार तड़के हुए आतंकवादी हमले में 7 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए, जबकि 6 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। सभी छह आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।