1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी-लोकमत के मंच पर उमर अब्दुल्ला ने कहा- 'बीजेपी के खिलाफ पब्लिक में गुस्सा है'

इंडिया टीवी-लोकमत के मंच पर उमर अब्दुल्ला ने कहा- 'बीजेपी के खिलाफ पब्लिक में गुस्सा है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2018 11:37 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 11:37 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कह  कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे बीजेपी के खिलाफ पब्लिक के गुस्से का इजहार है और इसका क्रेडिट राहुल गांधी को मिलना चाहिए। 

Omar Obdullah- India TV Hindi
Omar Obdullah

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल क्रॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा  कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के नतीजे बीजेपी के खिलाफ पब्लिक के गुस्से का इजहार है और इसका क्रेडिट राहुल गांधी को मिलना चाहिए। इंडिया टीवी-लोकमत के कार्यक्रम उन्होंने कहा कि देश की हवा बदल गई है।

उमर ने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है। किसान से लेकर देश की हर जनता नाराज है।जब हर हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं तब हर जीत के लिए राहुल गांधी ही जिम्मेदार होंगे। अगर बीजेपी वाले जीत गए होते तो बीजेपी के प्रवक्ता जीत का पूरा क्रेडिट नरेंद्र मोदी को देते। इसलिए बीजेपी की हार की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी को लेनी चाहिए। 

देखें पूरा इंटरव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत