नई दिल्ली: मोदी सरकार 3 तलाक़ खत्म करने के पक्ष में है, लेकिन मुस्लिम संगठन बीजेपी पर उनके पर्सनल लॉ में दखल का आरोप लगा रहे हैं। सवाल उठता है कि तीन तलाक पर ये सरकार की पहल है या दखल।
15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तीन तलाक के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे और तीन तलाक़ से जुड़े कानूनी मसलों पर जनता के सवालों का जवाब देंगे। अगर आप भी रविशंकर प्रसाद से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। कार्यक्रम में आपका सवाल आपके नाम से पूछा जाएगा।
आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें।