1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल गांधी

देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Mar 09, 2021 12:16 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

India vs China Pakistan War Rahul Gandhi statement देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए:- India TV Hindi
देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है।’’ समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

ये भी पढ़ें

Tamil Nadu Election: कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ आईं 25 सीटें, पिछली बार 41 पर लड़ा था चुनाव
 किसानों के कृषि ऋण होंगे माफ, पंजाब सरकार ने बजट में किया ऐलान
वेंकैया नायडू ने दिल्ली में रहने के बावजूद सांसदों के सदन में नहीं आने पर जतायी हैरत
बेटे ने रचा ऐसा ड्रामा, जमीन बेचने को मजबूर हो गया बूढ़ा बाप, अच्छा रहा पुलिस ने टाइम रहते किया खुलासा
Delhi Metro के कई स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स बंद

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत