1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उरी में घुसपैठ नाकाम दो बैट आतंकी को किया ढेर

उरी में घुसपैठ नाकाम दो बैट आतंकी को किया ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2017 03:40 pm IST,  Updated : May 26, 2017 05:32 pm IST

भारतीय सेना ने कश्मीर में उड़ी में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के दो हमलावरों को मार गिराया। प्राप्त ख़बरों के मुताबिक उड़ी इलाके में सेना के अभियान अभी जारी है।

Army
- India TV Hindi
Army

भारतीय सेना ने कश्मीर में उड़ी में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के दो हमलावरों को मार गिराया। प्राप्त ख़बरों के मुताबिक उड़ी इलाके में सेना के अभियान अभी जारी है।

खुफिया एजेंसियों ने सेना को बैट हमले की प्लानिंग की पहले ही चेतावनी दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी थी। आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते ने पिछले दिनों अपनी बॉर्डर एक्शन टीमों (BAT) के ज़रिये भारतीय सैनिकों पर हमले किए थे। चौकस सैना ने 17-18 मई को बैट की ऐसे ही एक हमले को नाकाम किया था।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ऐसे और हमले की ताक में है।

सेना को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 4-5 कैंप सक्रीय हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, नियंत्रण रेखा से 10-15 किलोमीटर अंदर स्थित इन कैंपों में पाक सेना की स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) ने पिछले महीने बैट टीम को ट्रेनिंग दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत