1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंडिया टीवी सर्वे: मोदी की लोकप्रियता घटी, जनता की मांग सरकार वापस ले लैंड बिल

इंडिया टीवी सर्वे: मोदी की लोकप्रियता घटी, जनता की मांग सरकार वापस ले लैंड बिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2015 11:07 am IST,  Updated : May 12, 2015 11:58 am IST

नई दिल्ली: मोदी सरकार के 1 साल होने को आए हैं क्या मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में कामयाब रही है। मोदी सरकार के कामकाज पर इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे किया जिसमें

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 59 फीसदी प्रतिभागियों ने हालांकि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के प्रति संतुष्टि भी जाहिर की, हालांकि 41 फीसदी लोगों ने असंतुष्ट होने की बात कही।

कुछ विशेष मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में 64 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान महंगाई कम नहीं हुई, जबकि इतने ही लोगों ने सरकार द्वारा विदेशों में जमा काला धन वापस लाने को लेकर सरकार के प्रयास के प्रति संतुष्टि व्यक्त की है।

सर्वेक्षण में 51 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में कमी आई है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं में 'स्वच्छ भारत मिशन' को सर्वाधिक 46 फीसदी लोगों ने सबसे अच्छी योजना बताया, जबकि 19 फीसदी लोगों ने जन धन योजना को मोदी की सबसे अच्छी योजना चुना।

18 फीसदी लोगों ने मेक इन इंडिया, 11 फीसदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना और छह फीसदी लोगों ने इनमें से किसी योजना को नहीं चुना।

आगे देखिए इंडिया टीवी-सी वोटर पर आम जनता ने क्या कहा:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत