1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तीस्ता समझौते को अंतिम रूप जल्द : राजनाथ

तीस्ता समझौते को अंतिम रूप जल्द : राजनाथ

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2015 06:50 am IST,  Updated : May 27, 2015 06:50 am IST

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे के मद्देनजर दावा किया कि पड़ोसी देश के साथ तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौते को जल्द अंतिम

तीस्ता समझौते को...- India TV Hindi
तीस्ता समझौते को अंतिम रूप जल्द : राजनाथ

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे के मद्देनजर दावा किया कि पड़ोसी देश के साथ तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

राजनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन मिलने का दावा किया। चार साल पहले बनर्जी ने ही भारत और बांग्लादेश के बीच इस समझौते का विरोध किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "बांग्लादेश के साथ भू-सीमा समझौता पहले ही तय हो गया है और तीस्ता समझौता भी जल्द अंतिम रूप लेगा। हमें ममता बनर्जी सरकार से पूरा समर्थन मिलने का यकीन है।"

बनर्जी ने फरवरी में अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को तीस्ता जल बंटवारा विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया था।

बनर्जी के तीव्र विरोध के बाद तीस्ता जल बंटवारा संधि को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। बनर्जी ने इस समझौते का विरोध अपने राज्य के पूर्वोत्तर हिस्से में आपदा के भय से किया था।

सितंबर 2011 में उन्होंने जल साझेदारी समझौते पर बांग्लादेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल से अपना हाथ खींच कर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लज्जित किया था। इस कदम के बाद भारत को इसे एजेंडे से बाहर रखने पर मजबूर होना पड़ा था।

वहीं, राजनाथ ने यह भी कहा कि कोलकाता एवं ढाका के बीच बस सेवा जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा, "कोलकाता व ढाका के बीच बस सेवा का परीक्षण परिचालन पहले ही पूरा हो चुका है। सेवा जल्द शुरू की जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।