1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता से कैसे बनीं ‘दीदी’, जानिए उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

ममता से कैसे बनीं ‘दीदी’, जानिए उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2016 02:20 pm IST,  Updated : May 19, 2016 02:47 pm IST

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी का अपना अलग ही रुतबा है। दीदी की आंधी इस बार विधानसभा चुनाव में भी ऐसी चली कि जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत देकर इस बार भी

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी का अपना अलग ही रुतबा है। दीदी की आंधी इस बार विधानसभा चुनाव में भी ऐसी चली कि जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत देकर इस बार भी सत्ता सौंप ही दी। ममता बनर्जी जड़ो से जुड़ी नेता है जिन्हें पैदल मील नापना बेशक अच्छा लगता है। आइये जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

खुद गढ़ती हैं नारे

ममता बनर्जी खुद अपने नारे गढ़ती है। उनके द्वारा बनाए गए नारों का जनता पर इस बार अच्छा असर पड़ा। ‘ठाडा माथ कूल कूल, आबार आश्बे तृणमूल’ (ठंडा माथा कूल कूल, फिर आएगी तृणमूल), हाथ, हाथुड़ी, पद्दो, होबे एबार जोब्दो (हथ, हथौड़ी, कमल फिर मिलेगा तोहफा माकूल) उनके खुद के बनाए हुए नारे हैं।

mamata banerjee
mamata banerjee

सुरक्षा की परवाह किए बगैर भीड़ से मिलती हैं दीदी

ममता बनर्जी जब भी रैली करने जाती है तो वह अपन सुरक्षा दस्ते की गुजारिश के बावजूद मंच की तरफ नहीं बढ़तीं इसके बजाए वे भीड़ से मिलना शुरू कर देती है। वे लोगों से हाथ मिलाती हैं, नमोश्कार करती हैं और अपनी दीदी को छूने को लालायित लोगों की इच्छा पूरी करती हैं।

पत्रकारों से मजाक

दीदी चुनाव प्रचार में उनके कदमों से कदम मिलाने वाले पत्रकारों से मजाकिया लहजे में कहती हैं, ‘आमि भूतेर मतो खाटी (मैं भूतों की तरह खटती हूं)।’

आगे की स्लाइड में पढ़िए दीदी के बारे में और भी दिलचस्प बातें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।