1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ईरोम शर्मिला ने लिया राजनीति छोड़ने का फैसला, कहा- ‘राजनीतिक प्रणाली से तंग आ चुकी हूं’

ईरोम शर्मिला ने लिया राजनीति छोड़ने का फैसला, कहा- ‘राजनीतिक प्रणाली से तंग आ चुकी हूं’

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2017 07:47 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 09:20 pm IST

इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला ने आज कहा कि वह राजनीति छोड़ देंगी लेकिन राज्य में आफस्पा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। शर्मिला ने कहा, मैं

irom sharmila- India TV Hindi
irom sharmila

इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला ने आज कहा कि वह राजनीति छोड़ देंगी लेकिन राज्य में आफस्पा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी।

शर्मिला ने कहा, मैं इस राजनीतिक प्रणाली से आजीज आ चुकी हूं। मैंने सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है। मैं दक्षिण भारत चली जाऊंगी क्योंकि मुझे मानसिक शांति चाहिए।

ये भी पढ़ें

उन्होंने कहा, लेकिन मैं आफस्पा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगी, जबतक वह हटा ना लिया जाये। लेकिन मैं सामाजिक कार्यकर्ता की भांति लड़ती रहूंगी।

मणिपुर के थोबल सीट से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शर्मिला चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें महज 90 मत मिले। शर्मिला की नवगठित पार्टी के दो अन्य उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत