1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव: आठवें चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव: आठवें चरण के लिए मतदान जारी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2018 09:00 am IST,  Updated : Dec 08, 2018 09:00 am IST

मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस दौरान कुल 6304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 331 सरपंच और 2,007 पंच सीटों के लिए हैं। 

जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव: आठवें चरण के लिए मतदान जारी- India TV Hindi
जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव: आठवें चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर पंचायत चुनाव के आठवें चरण के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। राज्य में 2,633 मतदान केद्रों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 550 कश्मीर और 2,083 जम्मू में हैं।

मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस दौरान कुल 6304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 331 सरपंच और 2,007 पंच सीटों के लिए हैं। इनमें से 43 सरपंचों और 681 पंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है।

मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र की जानकारी देने के लिए फोटो वोटर स्लिप वितरित की गई है।

गौरतलब है कि चार दिसंबर को हुए सातवें चरण के चुनाव में 73.8 फीसदी मतदान हुआ था। राज्य में नौ चरणों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत