1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP ने दिया JD(U) को झटका! 6 विधायकों ने बदली पार्टी

BJP ने दिया JD(U) को झटका! 6 विधायकों ने बदली पार्टी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 25, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 12:55 pm IST

JD(U) के जिन विधायकों को भाजपा का दामन थामा है उनमें Rumgong से Talem Taboh, Chayang Tajo से Hayeng Mangfi, Tali से Jikke Tako, Kalaktang से Dorjee Wangdi Kharma, Bomdila से Dongru Siongju और Mariyang-Geku से Kanggong Taku शामिल हैं।

BJP ने दिया JD(U) को झटका! 6 विधायकों ने बदली पार्टी- India TV Hindi
BJP ने दिया JD(U) को झटका! 6 विधायकों ने बदली पार्टी Image Source : PTI

ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश में JD(U) को बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के सात विधायकों में से छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस बात की जानकारी राज्य विधानसभा द्वारा जारी बुलेटिन में दी गई। इन छह विधायकों के अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (People's Party of Arunachal) के एकमात्र विधायक  Kardo Nyigyor ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। Kardo Nyigyor अरुणाचल के Likabali विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राज्य में सात विधायकों ने पंचायत और नगर निगम चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा का दामन थामा है।

पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन, विकास दुबे कांड के अलावा इन वजहों से 2020 में सुर्खियों में रहा उत्तर प्रदेश

JD(U) के जिन विधायकों को भाजपा का दामन थामा है उनमें Rumgong से Talem Taboh, Chayang Tajo से Hayeng Mangfi, Tali से Jikke Tako, Kalaktang से Dorjee Wangdi Kharma, Bomdila से Dongru Siongju और Mariyang-Geku से Kanggong Taku शामिल हैं। 26 नवंबर को JD(U) तीन विधायकों- Siongju, Kharma और Taku को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में नोटिस जारी किया था और बाद में इन्हें सस्पेंड कर दिया।

पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi: यूपी के दो करोड़ से अधिक किसानों को आज मिलेगी गुड न्यूज!

JD(U) के 6 विधायकों ने Talem Taboh को विधायक दल के नेता चुना था। इन विधायकों पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को बताए बिना विधायक दल के नेता चुना। इससे करीब एक महीने पहले ही PPA ने अपने विधायक को निलंबित कर दिया था। BJP अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष B R Waghe ने बताया कि हमने उनके पत्रों को स्वीकार किया जिनमें उन्होंने पार्टी का हिस्सा बनने का निवेदन किया था।

पढ़ें- गुड न्यूज! गरीबों को सस्ते फ्लैट देंगे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

आपको बता दें कि साल 2019 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JD(U) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़कर 7 सीटों पर कब्जा किया था। JD(U) राज्य में भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी की बनकर उभरी थी। भाजपा को अरुणाचल विधानसभा चुनाव में 41 सीटें मिली थीं। अब जब जदयू के 6 विधायकों को मिलाकर कुल 7 नए विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं तो भाजपा के विधायकों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। राज्य में अब जदयू के पास एक विधायक है जबकि एनपीपी और कांग्रेस के पास चार-चार विधायक हैं। (PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत