1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट बढ़ी

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट बढ़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2021 07:45 pm IST,  Updated : Sep 20, 2021 07:45 pm IST

जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर रात 11.59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर JEE Advanced 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट बढ़ी- India TV Hindi
JEE Advanced 2021: जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट बढ़ी Image Source : INDIA TV

JEE Advanced 2021 Registration: जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 21 सितंबर रात 11.59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर JEE Advanced 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 21 सितंबर रात 11.59 बजे तक है। बता दें कि, जेईई एडवांस 2021 पंजीकरण की समय सीमा पहले 20 सितंबर, रात 11.59 बजे तक थी। जेईई मेन क्वालिफाई किए उम्मीदवार जेईई एडवांस 2021 के लिए https://jeeadv.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। 

गौरतलब है कि, JEE Main क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही JEE Advanced 2021 के लिए पात्र हैं। JEE Main 2021 के परिणामों के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के लिए JEE Advanced 2021 कट-ऑफ, 87.89-100 होगा, यह ओबीसी के लिए 68-87.8, एससी के लिए 46.8-87.89, एसटी के लिए 34.67-87.89 और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 66.22- 87.89 होगा।

जानिए JEE Advanced के बारे में

प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए JEE Advanced का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आईआईटी-खड़गपुर इस साल की परीक्षा आयोजित करेगा। JEE Advanced 2021 के लिए जेईई मेन परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी कॉलेजों सहित विभिन्न इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आयोजित की जाती है।

JEE एडवांस 2021 (JEE Advanced 2021) महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर, 2021
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर 2021
  • JEE एडवांस 2021 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 25 सितंबर 2021
  • JEE एडवांस 2021 परीक्षा तिथि 3 अक्टूबर 2021

JEE एडवांस 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन हाइपरलिंक पर क्लिक करें
  • नया लॉगिन पेज दिखाई देगा
  • JEE मेन 2021 आवेदन संख्या और पासवर्ड भरें
  • JEE एडवांस 2021 आवेदन पत्र में सभी मांगी गई डिटेल्स सही-सही भरें
  • JEE एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत