1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जीतन राम मांझी को ‘ज़ेड-प्लस’ का सुरक्षा घेरा मिला

जीतन राम मांझी को ‘ज़ेड-प्लस’ का सुरक्षा घेरा मिला

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2015 07:25 am IST,  Updated : Jul 21, 2015 07:28 am IST

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ श्रेणी का VIP सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय

जीतन राम मांझी को...- India TV Hindi
जीतन राम मांझी को ‘ज़ेड-प्लस’ का सुरक्षा घेरा मिला

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ श्रेणी का VIP सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांझी के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कमांडों का सुरक्षा घेरा दिये जाने का आदेश जारी किया और सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को दी गयी है।

सू़त्रों ने कहा, ‘केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा और खतरे का विश्लेषण किया जिसके बाद मांझी को अधिकतम सुरक्षा स्तर प्रदान करने का फैसला किया गया। निर्दिष्ट टीमों को जल्द वीआईपी सुरक्षा का प्रभार सौंपा जाएगा।’ इस साल की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद मांझी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा नाम से अपनी पार्टी बना ली थी और बाद में सैद्धांतिक रूप से राजग के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि राज्य चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे पर फैसला बाद में होने की संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि अब बिहार में और इसके आसपास मांझी की सुरक्षा करीब 15 सीआरपीएफ कमांडो संभालेंगे वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में उनके आवास पर भी ऐसी ही एक टीम सुरक्षा संभालेगी।

सूत्रों ने कहा, ‘सुरक्षा दल राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर उनके संभावित व्यापक दौरों की जिम्मेदारी संभालेगा।’ उन्होंने बताया कि उनके काफिले में एक बुलेट-प्रूफ गाड़ी शामिल होगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी तथा राजीव प्रताप रूड़ी आदि बड़े नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ पर ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।