1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार चुनाव के लिए NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी

बिहार चुनाव के लिए NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2015 11:49 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 11:52 pm IST

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में लालू-नीतीश की जोड़ी को टक्कर देने के लिए बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी NDA में शामिल होंगे। जीतनराम मांझी अब NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। मांझी

बिहार चुनाव के लिए NDA...- India TV Hindi
बिहार चुनाव के लिए NDA में शामिल होंगे जीतनराम मांझी

नई दिल्लीः बिहार चुनाव में लालू-नीतीश की जोड़ी को टक्कर देने के लिए बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी NDA में शामिल होंगे।

जीतनराम मांझी अब NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। मांझी ने गुरुवार शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बाद ये ऐलान किया। मुलाकत में चुनाव को लेकर भावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस हाई प्रोफाइल बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे।

मीटिंग के बाद जीतनराम मांझी ने ये ऐलान किया, 'मैं निश्च‍ित रूप से NDA में शामिल हो रहा हूं. सीटों के बंटवारे को लेकर कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाएगा।'

इस अहम घटनाक्रम के बाद जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि जीतनराम मांझी को तो खुद ही माझी की जरूरत है।

वही AAP नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीटर के जरिए बीजेपी व मांझी पर कटाक्ष किया और मांझी की तुलना दिल्ली चुनाव में हार का मुंह देखने वाली किरण बेदी से कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।