1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असहिष्णुता के माहौल के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: ज्योतिरादित्य

असहिष्णुता के माहौल के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: ज्योतिरादित्य

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2016 10:25 am IST,  Updated : Aug 12, 2016 10:25 am IST

कांग्रेस ने देश में असहिष्णुता के माहौल के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को आज सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि तुच्छ बातें प्रमुख बन गई हैं।

Jyotiraditya scindia- India TV Hindi
Jyotiraditya scindia

नई दिल्ली: दलितों पर बढ़ते हमलों के बीच कांग्रेस ने देश में असहिष्णुता के माहौल के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को आज सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि तुच्छ बातें प्रमुख बन गई हैं। पार्टी प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्रवाई करने में असमर्थता दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए संवाददाताओं से कहा कि भारत में तुच्छ चीजें प्रमुख बन गई हैं और महत्वपूर्ण चीजें हाशिए पर चली गई हैं।

उन्होंने प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि जिस सरकार को लोगों को सुरक्षा एवं रक्षा मुहैया कराने का जनादेश दिया गया है, वह किसी मामले पर दृढ़ता नहीं दिखा रही, ऐसे में असहिष्णुता इस समय मुख्य मुद्दा है।

सिंधिया ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मूक दर्शक बनी रही है और हमले बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री का असहाय एवं दब्बू दिखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, हर 18 मिनट में एक दलित पर हमला हो रहा है। हर दिन तीन दलितों का बलात्कार हो रहा है और दो दलितों की हत्या हो रही है।

उन्हौंने पूछा कि गृह मंत्री, सामाजिक न्याय मंत्री और एससी एवं एसटी के लिए राष्ट्रीय आयोग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत