1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मैंने सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मांगा, अभी महाराष्ट्र चुनाव में व्यस्त हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

मैंने सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मांगा, अभी महाराष्ट्र चुनाव में व्यस्त हूं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 06:14 pm IST

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मुलाकात स्थगित होने की खबर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मांगा था

Jyotiraditya Scindia on reports of his meeting with Congress interim president Sonia Gandhi postpone- India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia on reports of his meeting with Congress interim president Sonia Gandhi postponed

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ मुलाकात स्थगित होने की खबर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं मांगा था, ऐसे में यह खबर गलत है कि मुलाकात स्थगित हुई है, उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं। 

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात निर्धरित थी, लेकिन बाद में खबर आई कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सोनिया गांधी की मुलाकात स्थगित हो गई है, लेकिन अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसपर सफाई दी है। 

दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को गुटबाजी की वजह से अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है, मध्य प्रदेश कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलग-अलग गुट बनने की खबरें चर्चा में हैं। कलनाथ सरकार के कुछ मंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बयान दे चुके हैं। ऐसे में पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ को दिल्ली तलब किया था, लेकिन बाद में खबर आई कि सोनिया गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात स्थगित हो गई है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत