1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भारतीय हूं: कनिमोई

CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भारतीय हूं: कनिमोई

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 08:28 pm IST

सांसद ने लिखा, "मैं जानना चाहूंगी कि कब से भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर हो गया है यानी भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है? #हिंदी थोपना।"

Kanimozhi says CISF officer questioned whether I am Indian । CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भ- India TV Hindi
CISF अधिकारी ने सवाल किया कि क्या मैं भारतीय हूं: कनिमोई Image Source : PTI

चेन्नई. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सांसद कनिमोई ने रविवार को कहा कि जब उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक अधिकारी से तमिल या अंग्रेजी में बोलने को कहा तब वह पूछ बैठी कि क्या आप भारतीय हैं।

कनिमोई ने ट्वीट किया, "आज हवाई अड्डे पर जब मैंने CISF की एक अधिकारी से कहा कि वह तमिल या अंग्रेजी में बोलें क्योंकि मैं हिंदी नहीं जानती, तब उन्होंने मुझसे सवाल किया कि क्या ‘मैं भारतीय हूं।’"

सांसद ने लिखा, "मैं जानना चाहूंगी कि कब से भारतीय होना हिंदी जानने के बराबर हो गया है यानी भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है? #हिंदी थोपना।"

द्रमुक की महिला शाखा की सचिव के इस ट्वीट का सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समर्थन किया। एक ने लिखा, "मैं भारतीय हूं और हिंदी का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत