1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कपिल मिश्रा की इंसानियत मर गई है, जिसकी चिता ठंडी नहीं हुई उस पर लगाए आरोप: सिसोदिया

कपिल मिश्रा की इंसानियत मर गई है, जिसकी चिता ठंडी नहीं हुई उस पर लगाए आरोप: सिसोदिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2017 08:37 pm IST,  Updated : May 08, 2017 08:47 pm IST

केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा के आरोपों पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। सिसोदिया का कहना है कि कपिल मिश्रा बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति की अभी मौत हुई है कपिल उस पर कुछ भी आरोप लगा रहे ह

manish sisodia- India TV Hindi
manish sisodia

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा के आरोपों पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। सिसोदिया का कहना है कि कपिल मिश्रा बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, जिस व्यक्ति की अभी मौत हुई है कपिल उस पर  कुछ भी आरोप लगा रहे हैं। कपिल के आरोपों को देखकर लगता है इंसानियत मर गई है।

सिसोदिया ने कहा कपिल अनाप शनाप बयान दे रहे है। उन्होंने कहा, ‘जिसकी चिता ठंडी नहीं हुई उस पर भी कपिल ने आरोप लगाए। इस तरह के आरोप लगाने वालों को भगवान माफ नहीं करेंगे। ऐसे कुकर्म करने वाले का आरोप सही नहीं है।’

वहीं, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को बेदिमाग बताते हुए कहा, 'मेरे जीजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह व्यक्ति बिना दिमाग के लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहा है।'

गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल के साढ़ू के लिए 50 करोड़ रुपये की लैंड डील की थी। उन्होंने कहा, कल सुबह 11.30 बजे सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सबूत दूंगा।

कपिल मिश्रा के बड़े आरोप-

kapil mishra
kapil mishra

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत