1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कपिल मिश्रा ने मांगी प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से माफी

कपिल मिश्रा ने मांगी प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से माफी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2017 07:13 am IST,  Updated : May 22, 2017 11:00 am IST

म आदमी पार्टी से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को बाहर करने के लिए एक समय में अभियान चलाने वाले निलंबित आप नेता कपिल मिश्रा ने गलत कार्यों के लिए उनसे माफी मांगी और कहा कि...

Kapil Mishra apologizes to Bhushan and Yadav- India TV Hindi
Kapil Mishra apologizes to Bhushan and Yadav

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी से योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को बाहर करने के लिए एक समय में अभियान चलाने वाले निलंबित आप नेता कपिल मिश्रा ने गलत कार्यों के लिए उनसे माफी मांगी और कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कहने पर काम कर रहे थे। (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए 50 करोड़ का ऑफर)

कपिल मिश्रा ने वर्ष 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर यादव और भूषण को हटाने के लिए कई आप विधायकों द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया था। मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, पार्टी में रहने के दौरान हुए गलत कार्यों का मुझे अब अहसास हो रहा है। कई लोग इन चीजों को पहले ही समझ गए और पार्टी छोड़ दिया लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना है कि पार्टी कुछ भ्रष्ट लोगों के पास ना रह जाए।

उन्होंने कहा, मैं खास तौर पर प्रशांत भूषण जी, योगेंद्र यादव जी और पार्टी में भ्रष्टाचार में वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी लोगों से माफी मांगता हूं। भूषण के साथ बाद में अन्य राजनीतिक संगठन स्वराज इंडिया का गठन करने वाले यादव ने मिश्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत