1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल ने अपने घर में मेरे सामने पैसे लिए, उनके साढ़ू के लिए हुई डील: कपिल मिश्रा

केजरीवाल ने अपने घर में मेरे सामने पैसे लिए, उनके साढ़ू के लिए हुई डील: कपिल मिश्रा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2017 05:20 pm IST,  Updated : May 08, 2017 06:04 pm IST

केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से हटाए गए आप विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में मेरे सामने सत्येंद्र जैन से पैसे लिए है और ये डील उनके साढ़ू के लिए हुई। उन्होंने कहा, कल सुबह 11.30 बजे सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सबूत दूंग

kapil mishra- India TV Hindi
kapil mishra

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से हटाए गए आप विधायक कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में मेरे सामने सत्येंद्र जैन से पैसे लिए है और ये डील उनके साढ़ू के लिए हुई। उन्होंने कहा, कल सुबह 11.30 बजे सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सबूत दूंगा। बता दें कि मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित कर ये बाते कही।

'मैं कभी बीजेपी में नहीं जाऊंगा'

संजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर बीजेपी की भाषा बोलने के आरोप लगाया था उसपर पलटवार करते हुए मिश्रा ने कहा कि मैं संजय सिंह के लिए डंके की चोट पर कहता हूं। मैं कभी बीजेपी में नहीं जाऊंगा। मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है। मैं संजय सिंह को चुनौती देता हूं कि एक भी सबूत लेकर आएं कि मैंने किसी बीजेपी नेता से बात की हो। AAP पर कोई सवाल उठाए तो आप लोग उसे बीजेपी का एजेंट बता देते हैं।

'जान से मारने की धमकी दे रहे हैं केजरीवाल के लोग'

उन्होंने बताया, केजरीवाल के लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैं किसी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। कोई मुझे पार्टी से निकालकर दिखाएं।

पंजाब में चुनाव के दौरान दारु, पैसे और लड़की के धंधे हुए: कपिल मिश्रा

गौरतलब है कि रविवार को कपिल मिश्रा ने पार्टी में करप्शन के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि मंत्री सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को 5 मई के 2 करोड़ रुपए कैश दिए और मैंने अपनी आंखों से देखा। उस वक्त मैं उनके घर पर ही मौजूद था।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत