1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 40 घंटे से सोफे पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार, कपिल मिश्रा का वीडियो वार

40 घंटे से सोफे पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार, कपिल मिश्रा का वीडियो वार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2018 11:13 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 11:20 am IST

केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म कराने समेत कई मांगों के साथ सोमवार शाम एलजी हाउस गए थे और तब से एलजी हाउस के वेटिंग रूम में ही धरने पर बैठे हैं।

Kapil Mishra takes a 'musical' dig at Arvind Kejriwal- India TV Hindi
40 घंटे से सोफे पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार, कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर वीडियो वार

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के खिलाफ केजरीवाल सरकार का धरना पिछले 40 घंटे से जारी है। सोमवार शाम से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन और गोपाल राय एलजी हाउस के एसी कमरे में बैठकर धरना दे रहे हैं। कल मंत्री सतेंद्र जैन ने अनशन का ऐलान किया था और अब मनीष सिसोदिया ने भी अनशन का ऐलान कर दिया।

केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली में आईएएस अफसरों की कथित हड़ताल खत्म कराने समेत कई मांगों के साथ सोमवार शाम एलजी हाउस गए थे और तब से एलजी हाउस के वेटिंग रूम में ही धरने पर बैठे हैं। इस बीच केजरीवाल के पुराने सहयोगी कपिल मिश्रा ने सोफे पर केजरीवाल के धरने को लेकर हमला बोला है और एक वीडियो जारी किया है।

इधर दिल्ली आईएएस एसोसिएशन ने चार महीने से काम नहीं करने के दिल्ली सरकार के आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनके मुताबिक फाइलों पर नियम के मुताबिक काम किया जा रहा है। अधिकारी रोज़ ड्यूटी पर जा रहे हैं। उन्हें चिंता है कि मंत्रियों की बुलाई बैठक में उनको मौखिक या शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

दिल्ली आईएएस एसोसिएशन के मुताबिक ये दुख की बात है कि अब तक ना तो मुख्यमंत्री और ना ही उप-मुख्यमंत्री ने घटना पर खेद जताया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें चिंता है कि मंत्रियों की बुलाई बैठक में उनको मौखिक या शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा सकता है। भारत सरकार और एलजी के इशारे पर काम नहीं करने के आरोप बेबुनियाद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत