1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा विधायक विजय कुमार का निधन, प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा

कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा विधायक विजय कुमार का निधन, प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2018 10:21 am IST,  Updated : May 04, 2018 10:21 am IST

पार्टी अधिकारी ने बताया, "विजय कुमार गुरुवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।" डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

Karnataka BJP MLA Vijay Kumar dies due to cardiac arrest- India TV Hindi
कर्नाटक में चुनाव से पहले भाजपा विधायक विजय कुमार का निधन, प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका लगा है। पार्टी के नेता और जयनगर विधानसभा सीट से विधायक बी.एन.विजय कुमार का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। वो कर्नाटक में 12 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे। वे इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

पार्टी अधिकारी ने बताया, "विजय कुमार गुरुवार शाम को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद जमीन पर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।" डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल में उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख बी.एस.येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मैं अपने दोस्त और पार्टी के दिग्गज विजय कुमार के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं।" मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। विजय कुमार बहुत ही ईमानदार और मेहनती नेता था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत