1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया व्यक्तिगत हमला करने का आरोप, कही यह बात

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया व्यक्तिगत हमला करने का आरोप, कही यह बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2018 09:58 pm IST,  Updated : May 03, 2018 09:58 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा कि वह व्यक्तिगत हमला करने के बजाए कर्नाटक के विकास के लिए अपनी पार्टी की योजना बताएं। 

 Rahul hits back at Modi for personal attacks on him - India TV Hindi
 Rahul hits back at Modi for personal attacks on him  Image Source : PTI

बीदर (कर्नाटक): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा कि वह व्यक्तिगत हमला करने के बजाए कर्नाटक के विकास के लिए अपनी पार्टी की योजना बताएं। राहुल ने बीदर जिले के भाल्की में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को व्यक्तिगत हमलों से कोई वोट नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री को इसके बदले कर्नाटक के लोगों को प्रदेश के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताना चाहिए।"

यहां 'जन आशीर्वाद यात्रा' को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी द्वारा एक मई को की गई टिप्पणी का जिक्र किया और उन्हें कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर बात करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में किए सारे वादे पूरे किए। राहुल ने कहा, "कांग्रेस ने अपने वादे पूरे किए जबकि प्रधानमंत्री इसका श्रेय ले रहे हैं।"

नेहरू गांधी परिवार के वारिस 47 वर्षीय राहुल गांधी ने मोदी से सवाल किया कि उन्होंने बी. एस. येदियुरप्पा जैसे भ्रष्टाचार के दागी को क्यों अपनी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया।  येदियुरप्पा 2008 में कर्नाटक में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। जमीन घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण उन्हें 2011 में अपना पद छोड़ना था। 

राहुल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जब दलितों और महिलाओं पर हमले होते हैं तो वह चुप रहते हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा के शासन में महिलाओं पर हो रहे हमलों को लेकर दुनियाभर में निंदा हो रही है।" कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कर्नाटक ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए दूसरे राज्यों के लिए मिसाल कायम की है।

कांग्रेस ने 27 अप्रैल को जारी अपने चुनाव घोषणा पत्र में कर्नाटक में अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरियां पैदा करने का संकल्प लिया है। दूसरी ओर भाजपा ने अभी तक अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत