1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, ये सात मंत्री लेंगे शपथ

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, ये सात मंत्री लेंगे शपथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 13, 2021 02:30 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 03:02 pm IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, ये सात मंत्री लेंगे शपथ- India TV Hindi
कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार आज, ये सात मंत्री लेंगे शपथ Image Source : PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। आबकारी मंत्री एच नागेश से मंत्रालय का कार्यभार वापस लिए जाने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक सीट रिक्त रखी जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘आज शपथ ग्रहण करने वाले सात मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। उनके नाम हैं- उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागराज, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सी पी योगेश्वर और एस अंगारा।’’ 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य मसलों पर यहां आ रहे पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक पद रिक्त रखा है और नागेश से मैं विचार-विमर्श करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा।’’

इस समय मंत्रिमंडल में 27 सदस्य हैं और सात सीटें खाली हैं। राज्य सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल वजुभाई वाला मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए सदस्यों को बुधवार को राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह भी शहर में हैं। येदियुरप्पा के जुलाई, 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होगा।

पढ़ें:- IMD Weather Alert: दिल्ली में शीतलहर से पारा 4 डिग्री तक लुढ़का, घने कोहरे से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन


पढ़ें:- Covishield के बाद अब शुरू हुई Covaxin की सप्लाई, हैदराबाद से दिल्ली पहुंची भारत बायोटेक की 'देसी वैक्सीन'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत