1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Alert: दिल्ली में शीतलहर से पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, घने कोहरे से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन

IMD Weather Alert: दिल्ली में शीतलहर से पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, घने कोहरे से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2021 08:37 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 10:57 am IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) दिल्ली के लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

IMD Weather Alert- India TV Hindi
IMD Weather Alert Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली वालों को फिलहाल ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार की सुबह पारा और भी लुढ़क गया। वहीं घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)  के अनुसार लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते मौसम की मार और तेज हो सकती है और तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। 

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत (North India) में इस पूरे हफ्ते ठंड और ठिठुरन का यही हाल बना रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में शीत लहर का प्रकोप और तेज हो सकता है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में लोगों को ठिठुरन के साथ ही घने कोहरे का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना है और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया । 

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

​दक्षिण भारत मेें बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिण (South India) हिस्से में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में बारिश का अनुमान व्य​क्त किया है। वहीं केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग की मानें तो बारिश का यह दौर इस पूरे हफ्ते जारी रह सकता है। 

IMD Weather Alert
Image Source : PTIIMD Weather Alert

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

उत्तर से पूर्वी भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

शीत लहर (Cold Wave) के साथ ही लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम के सब​ हिमालयन रेंज के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत