1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी ने पूछा, ‘अब क्यों हो रहे हैं आतंकी हमले? मेरे पिता के पीएम कार्यकाल के दौरान तो नहीं हुए’

कर्नाटक: सीएम कुमारस्वामी ने पूछा, ‘अब क्यों हो रहे हैं आतंकी हमले? मेरे पिता के पीएम कार्यकाल के दौरान तो नहीं हुए’

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2019 09:49 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 09:49 am IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पूछा कि आतंकवादी हमले अब क्यों हो रहे हैं जबकि ये हमले तब नहीं हुए जब उनके पिता एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री थे।

H D Kumaraswamy (File Photo)- India TV Hindi
H D Kumaraswamy (File Photo) Image Source : PTI

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने पूछा कि आतंकवादी हमले अब क्यों हो रहे हैं जबकि ये हमले तब नहीं हुए जब उनके पिता एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने मैसुरू में शुक्रवार देर रात को एक जनसभा में कहा, ‘‘जब देवेगौड़ा प्रधानमंत्री थे तब आतंकवादियों द्वारा विस्फोट करने या किसी की हत्या करने की घटनाएं क्यों नहीं हुई? ये अब क्यों हो रहे हैं? आपको इस पर सोचने की जरुरत है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को कश्मीर जाने के लिए कई चरणों की सुरक्षा की जरुरत पड़ती है लेकिन अगर कोई प्रधानमंत्री रहा जो खुली जीप में जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा पर गया तो वह माननीय देवगौड़ा थे। आपको यह बात नहीं भूलनी चाहिए।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि यह कहां तक जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत