1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिज्बुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

हिज्बुल के मॉड्यूल का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 08, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 01:39 pm IST

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जो उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित कर रहे थे।

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है जो उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में युवकों को आतंकवाद की ओर आकर्षित कर रहे थे। बारामुला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीर इम्तियाज हुसैन ने कहा कि मुखबिर से प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर 29 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की सहायता से बारामुला पुलिस ने बेहरामपोरा तिलगाम क्रासिंग पर चेक नाका लगाया और तीन संदिग्धों को पकड़ा। 

उन्होंने कहा कि तीनों की पहचान अनदेरगाम पाटन निवासी वसीम अहमद मीर और अछाबल सोपोर निवासियों उमेर हसन राथेर तथा अकिफ हुसैन राथेर के रूप में हुई है। 

हुसैन ने कहा कि तीनों संदिग्धों के कब्जे से दो चानी पिस्तौल और गोलियां बरामद की गयीं। 

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया है कि वह आतंकवादी संगठन हिज्बुल के लिए काम कर रहे थे और युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने के लिये बहका रहे थे। 

उन्होंने कहा कि ये लोग उत्तर कश्मीर में लंबे समय से आतंकवादियों से जुड़े हैं और युवाओं को आतंकवाद की ओर आकर्षति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 
नेटवर्क का नेतृत्व हिज्बुल का कमांडर परवेज वानी उर्फ मुबासिर कर रहा है। वह पड़ोसी कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में गालूरा निवासी है। हुसैन ने कहा कि 13 गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत