1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. TRS प्रमुख केसीआर ने दूसरी बार ली तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ

TRS प्रमुख केसीआर ने दूसरी बार ली तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 13, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Dec 13, 2018 04:02 pm IST

केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव को राजभवन परिसर में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

K. Chandrashekar Rao- India TV Hindi
K. Chandrashekar Rao

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में समयपूर्व, 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में राव की पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है।

केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव को राजभवन परिसर में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राव के साथ पार्टी एमएलसी मोहम्मद महमूद अली ने भी बतौर मंत्री पद की शपथ ली। अली पूर्ववर्ती टीआरएस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को सर्वसम्मति से राव को विधायक दल का नेता चुना।

राज्य में 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को हुए चुनाव में टीआरएस को 88 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस की अगुवाई में बना ‘प्रजा कुटमी’ गठबंधन केवल 21 सीटें ही जीत पाया। राज्य में भाजपा को केवल एक ही सीट मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत