1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल, उन्हें ध्यान लगाना चाहिए: हरसिमरत कौर

मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल, उन्हें ध्यान लगाना चाहिए: हरसिमरत कौर

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2017 05:01 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 05:01 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सलाह दी कि वह ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बजाए बेहतर होगा कि विपश्यना करें। शिअद अध्यक्ष

kejriwal and harsimarat kaur badal- India TV Hindi
kejriwal and harsimarat kaur badal

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सलाह दी कि वह ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बजाए बेहतर होगा कि विपश्यना करें।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने यह भी कहा कि पंजाब में आप के खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री शायद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, वह (केजरीवाल) अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं। जब दिल्ली में आप ने 67 सीटें जीती थी तब तो उन्होंने कुछ भी नहीं कहा था।

ये भी पढ़ें

हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब की जनता ने आप को निकाल फेंका है और यह बेहतर होगा कि केजरीवाल अपनी ऊर्जा दिल्ली में पार्टी के मामलों पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा, उन्हें (केजरीवाल) विपश्यना करना चाहिए।

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव में शिअद को हार का सामना करना पड़ा था, 117 सदस्यीय विधानसभा में उसे महज 15 सीटें मिली थी जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने तीन सीटें जीती। आप ने बीस सीटें जीती।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण संभवत: आप के 20-25 फीसदी मत शिअद-भाजपा गठबंधन को चले गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत