नई दिल्ली: दिल्ली से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में एंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च की।
एंटीकरप्शन हेल्पलाईन नंबर:- 1031 है। हेल्पलाइन जारी करने के बाद केजरीवाल ने अपने भाषण में पार्टी के जनता से किए गए तीन वादों को दोहराते हुए कहा कि बिजली का रेट आधा हो गया है वही पानी का बिल शुन्य। अपने तीसरे वादे को पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि, “अब यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मंगे तो उसे रिकार्ड कर लेना और हमें इस नंबर पर भेज देना। हम उसे जेल भेज देंगे।”
साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपरोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि “हम काम करते हैं जुमलेबाजी नहीं”। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में बिजली और पानी का बिल कम हो सकता है तो देश के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है।
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में मिले भारी बहुमत के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने हमें बहुमत पिछले 49 दिनों के कामकाज को देख कर दिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा स्पीकर रामनिवास गोयल और आप के प्रमुख नेतागण भी इसमें शामिल हुए।आप सरकार का मानना है कि इस माध्यम से दिल्ली को भारत का पहला भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाया जा सकता है।