1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केरल NCP अध्यक्ष उझावूर विजयन का 60 वर्ष की उम्र में निधन

केरल NCP अध्यक्ष उझावूर विजयन का 60 वर्ष की उम्र में निधन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2017 11:06 am IST,  Updated : Jul 23, 2017 11:06 am IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष उझावूर विजयन का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

उझावूर विजयन का निधन- India TV Hindi
उझावूर विजयन का निधन

कोच्चि: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष उझावूर विजयन का रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। विजयन (60) को हृदय और जठारांत्र संबंधी तकलीफों के कारण इस महीने अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उन्होंने सुबह 6.45 बजे अंतिम सांस ली। (आतंकियों के निशाने पर पाकिस्तान नहीं ये देश है तीसरे नंबर पर )

विजयन ने कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के जरिए अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। विजयन ने आपातकाल के दिनों में कांग्रेस से किनारा कर लिया था, जिसके बाद वह पार्टी में वापस नहीं लौटे।

तभी से वह कांग्रेस (एस) के शीर्ष नेता रहे। उसके बाद जब राकांपा की केरल इकाई का गठन हुआ, तो वह राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को सबसे पहले समर्थन देने वाले नेताओं में शामिल थे। विजयन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव उझावूर में किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत